सिंधिया के लिए सजाया गया भाजपा दफ्तर, एयरपोर्ट से पार्टी ऑफिस तक काफिले का भव्य स्वागत होगा

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधायकों को लेकर सियासी उठापटक जारी है। कांग्रेस छोड़करभाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार कोदोपहर बाद भोपाल लौटेंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। भाजपा कार्यालय को सजाया गया है। इसी बीच,पॉलीटेक्निकचौराहे पर सिंधिया के पोस्टर फाड़े जाने और उस पर काली स्याही फेंकनेकी भी खबर है।राज्यपाल लालजी टंडन के भी दोपहर तक लखनऊ से भोपाल आने की सूचना है।

दरअसल, सिंधिया करीब दो बजे विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। वहां से जुलूस के रूप में उनका काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ अरेरा कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर पहुंचेगा। सिंधिया भाजपा कार्यालय प्रांगण में राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पणकरेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित भीकरेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट

अपडेट्स

  • दोपहर में लौटेंगे राज्यपाल: राज्यपालटंडन लखनऊ से वापस लौटने के बादमध्य प्रदेश का राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलेगा। सबसे पहले तो उन छह मंत्रियों पर फैसला होगा, जिन्हें हटाने की सिफारिश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दो दिन पहले की थी। 16 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, जो गहमागहमी वाला होगा।
  • कांग्रेस विधायक शुक्ला इंदौर लौटे: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला गुरुवार को जयपुर से इंदौर पहुंचे। कहा-वे निजी कारणों से वापस आए हैं। उनके पिता और बड़े भाई भाजपा में ही हैं और इंदौर के बड़े नेता माने जाते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की सूचना आई थी, जिसका विधायक ने खंडन किया था।
  • दिग्विजय सिंह नेट्वीट किया:मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सिंधिया को भाजपा में सुरक्षित रखें।
  • सिंधिया का स्वागत याद रहेगा: राज्य के पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा- सिंधिया का स्वागत याद रखा जाएगा। कमलनाथ सरकार सरकार अल्पमत में है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। सदन में विश्वास प्रस्ताव का सवाल ही नहीं उठता। हम सरकार बनाएंगे और अपने घोषणापत्र के अनुसार अपने काम करेंगे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय को सजाया जा रहा है।


from Dainik Bhaskar /mp/bhopal/news/jotiraditya-scindia-bjp-bhopal-office-live-shivraj-singh-chauhan-latest-news-updates-126956122.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments