देश में कोरोनासंक्रमितों की संख्या 11 हजार 487 हो गई है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को देश में कोरोना के 1 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। मंगलवार को सबसे ज्यादा 350 मरीज मुंबईमें मिले। महाराष्ट्र में अब 2 हजार 684 संक्रमित हो गए हैं।यहां मंगलवार को 18 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 102 और राजस्थान में 108 नए केस सामने आए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी महामारी पैर पसार रही है। यहां 13 जिलों में कोरोना के 90 रेड जोन की पहचान हो चुकी है।यह आंकड़ेcovid19india.org और राज्य सरकारों से मिलीजानकारीके अनुसार हैं।
इधर,स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार शाम को बताया किबीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 हजार 463 नए मामले सामने आए। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 13 अप्रैल को 1 हजार 242, 10 अप्रैल को 871 और11 अप्रैल को 854 मरीज सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय हर शाम पिछले 24 घंटे के आंकड़े जारी करता है। वहीं, covid19india.org हर सुबह से काउंटिंग शुरू करती है। इस कोरोना ट्रैकर के मुताबिक, मंगलवार सुबह से रात तक 1 हजार 33 नए मरीज मिले।
6 दिन जब संक्रमण केसबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
|
13 अप्रैल |
1242 |
| 14 अप्रैल | 1033 |
| 10 अप्रैल | 871 |
| 11 अप्रैल | 854 |
| 09 अप्रैल | 813 |
| 12 अप्रैल | 758 |
27राज्योंऔर 7केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं,देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश(यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमेंदिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख औरपुडुचेरी शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितनी मौत | कितने ठीक हुए |
| महाराष्ट्र | 2684 | 178 | 259 |
| तमिलनाडु | 1204 | 12 | 81 |
| दिल्ली | 1561 | 30 | 31 |
| तेलंगाना | 644 | 18 | 110 |
| राजस्थान | 1005 | 11 | 147 |
| मध्यप्रदेश | 741 | 50 | 64 |
| उत्तरप्रदेश | 660 | 8 | 50 |
| आंध्रप्रदेश | 483 | 9 | 16 |
| केरल | 386 | 3 | 211 |
| गुजरात | 650 | 28 | 59 |
| कर्नाटक | 258 | 9 | 65 |
| जम्मू-कश्मीर | 278 | 4 | 30 |
| हरियाणा | 198 | 4 | 55 |
| पंजाब | 184 | 13 | 27 |
| पश्चिम बंगाल | 190 | 7 | 36 |
| बिहार | 66 | 1 | 29 |
| ओडिशा | 60 | 1 | 13 |
| उत्तराखंड | 37 | 0 | 9 |
| असम | 31 | 1 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 32 | 2 | 12 |
| चंडीगढ़ | 21 | 2 | 7 |
| छत्तीसगढ़ | 33 | 0 | 10 |
| लद्दाख | 17 | 0 | 12 |
| झारखंड | 27 | 2 | 0 |
| अंडमान-निकोबार | 11 | 0 | 10 |
| गोवा | 7 | 0 | 5 |
| पुडुचेरी | 7 | 0 | 1 |
| मणिपुर | 2 | 0 | 1 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
| दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 0 | 0 |
| नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
| मेघालय | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं।वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिकदेश में 10 हजार 815 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 9 हजार 272 का इलाज चल रहा है। 1 हजार 190 ठीक हुए हैं और 353 की मौत हो चुकी है।
लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा, 20 अप्रैल तक हर जिले का असेसमेंट होगा
काेरोना संकट के बीच लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा चुका है। इसके साथ ही केंद्र सरकारराज्यों के प्रशासनिक अमले के प्रति और सख्त होने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंकहा कि20 अप्रैल तक देश के सभी शहर और जिलों का असेसमेंट होगा। इसमें देखा जाएगा कि उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए किस तरह काम किया है। इसका सही ढंग से पालन करने वाले को सहूलियतदी जाएंगी। जहां ठीक से पालन नहीं हुआ, वहां सहूलियत नहीं दी जाएंगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127173558.html
via IFTTT दैनिक भास्कर,,1733

0 Comments