राज्य का कोई जिला रेड जोन में नहीं, 20 जिले ग्रीन जोन में;  अब तक 24 संक्रमित

झारखंड मेंमंगलवार को लॉकडाउन का 21वां दिन है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधी 3 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है। जिन जगहों पर कोरोना केसेज नहीं होंगे, उन क्षेत्रों में 20 अप्रैल से सीमित सशर्त छूट दी जाएगी। रोज कमाने खाने वाले लोगों को ध्यान में रखकर ये छूट दी जाएगी।अभी तक जानकारों के मुताबिक ढील का फॉर्मूला कोरोना संक्रमण के कुल मामलों के आधार पर जिलों की कलर कोडिंग के जरिये होगा। केंद्र के इस फॉर्मूले पर चलें तो झारखंड में अब तक कोई भी जिला रेड जोन में नहीं है। रांची समेत चार जिले जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं,वह ऑरेंज जोन में आएंगे। जबकि बाकी 20 जिले ग्रीन जोन में होंगे। वहीं, राज्य में अब तक 24 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इनमें से रांची में 11, बोकारो में 9, हजारीबाग व गिरिडीह में दो-दो मरीज हैं। इनमें से दो मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज रांची में

रांची में सबसे ज्यादा 11 केस, हिंदपीढ़ी राज्य का सबसे सक्रिय हॉट स्पॉटराज्य में अब सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस राजधानी रांची में ही हैं। यहां सोमवार तक 11 केस सामने आ चुके हैं। रांची जिले में ही सबसे ज्यादा 742 टेस्ट भी हुए हैं। राजधानी के सभी केस हिंदपीढ़ी क्षेत्र के हैं। हिंदपीढ़ी अब राज्य का सबसे सक्रिय हॉट स्पॉट है। रांची के हिंदपीढ़ी में मिले 3 नए मरीज में दो कुर्बान चौक क्षेत्र के हैं। इन तीन नए पॉजिटिव मरीजों को रिम्स में शिफ्ट करने पर देर रात बवाल हो गया। लोग रिम्स के कोविड वार्ड में नहीं जाना चाह रहे थे।


क्या है केंद्र का फॉर्मूला
रेड जोन: ऐसे जिले जहां कुल संक्रमित 15 से ज्यादा हों। इन जिलों में लाॅकडाउन की पूरी पाबंदी जारी रहेगी।

आरेंज जोन: केस 15 से कम हों, नए मामले न आ रहे हों। यहां 4 जिलों में नए मामले आ रहे हैं, मगर संख्या 15 से कम है।

ग्रीन जोन: हमारे 20 जिलों में कोई भी कोरोना संक्रमण का केस नहीं सामने आया है। ये सभी ग्रीन जोन में होंगे।

इधर,बोकारो में मिला नया मरीज भी गोमिया प्रखंड के साड़म गांव का है। इस गांव से इससे पहले तीन मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। नए केस के साथ बोकारो में कुल मरीजों की संख्या 9 हो गई है। गिरिडीह में मिली नई मरीज 65 वर्षीय महिला है। प्रशासन के अनुसार ये महिला पहले मिले राजधनवार के पॉजिटिव मरीज की मां है। उधर, हजारीबाग फॉरेस्ट विभाग के क्वारेंटाइन सेंटर में रखी गई 85 साल की महिला की मौत सोमवार रात 8 बजे हो गई। मौत के कारणाें की जानकारी अभी नहीं मिली है।

जमशेदपुर में सड़क पर उतरे सिटी एसपी, संभाला मोर्चा
जमशेदपुर में 21 दिन के लॉकडाउन के आखिरी दिन मंगलवार को सुबह सात बजे ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट सड़कों पर उतरे और मोर्चा संभाला। रोजाना लोकडाउन के नियमों का उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने की खबरों के बाद उन्होंने खुद मोर्चा संभालते हुए हर आने-जाने वालों को रोककर बाहर निकलने का कारण पूछा। इस दौरान सही कारण न बता पाने वालों को बागबेड़ा थाना भेजा गया। वहीं लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोलमुरी में तीन अलग-अलग जगहों पर सब्जी मंडी लगाने का फैसला किया गया है ताकि भीड़ इक्ट्ठा न हो। गोलमुरी सब्जी मंडी के अलावा एबीएम कॉलेज के अलावा केबुल मैदान में सब्जी मंडी लगवाया गया। वहीं सोनारी में भी सब्जी मंडियों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया।

धनबाद डीसी की अपील- लॉकडाउन पीरियड की फीस छात्रों से नहीं लें प्राइवेट स्कूल
वहीं, धनबाद डीसी ने जिले के सभी निजी स्कूलाें से लाॅकडाउन अवधि की फीस माफ करने की अपील की है। इसकाे लेकर उन्हाेंने सभी निजी स्कूलाें के प्राचार्यों के नाम पत्र जारी किया है। पत्र में कहा कि काेराेना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लाॅकडाउन है। इससे सभी काे किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के अधिकतर छात्र-छात्राएं गरीब परिवार से अाते हैं, जिनके अभिभावक छाेटी-माेटी नाैकरी कर बच्चाें काे पढ़ाते हैं। इसलिए प्राचार्याें से अनुराेध है कि इस कठिन परिस्थिति में लाॅकडाउन या स्कूल बंद की अवधि की फीस माफ कर दी जाए। स्कूल बस का किराया भी नहीं लिया जाए। बच्चाें के हित के लिए स्टडी मेटेरियल वीडियाे, पीपीटी के रूप में अभिभावकाें, बच्चाें काे व्हाट्सएप, ईमेल व स्कूल वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। यह पत्र उपायुक्त के साथ-साथ डीईअाे व डीएसई ने संयुक्त रूप से जारी किया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गिरिडीह के पीडब्लूडी मैदान में रसोई गैस लेने लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-news-jharkhand-live-updates-corona-cases-ranchi-jamshedpur-dhanbad-bokaro-hazaribagh-lockdown-latest-today-news-127168888.html
via IFTTT दैनिक भास्कर,,1733

Post a Comment

0 Comments