![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2019/11/24/plane1_1574608516.jpg)
कांगो. गोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार को एक प्लेन ने उड़ान भरी थी। इसके कुछ समय बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। दुर्घटना कांगो के शहर गोमा के पूर्वी क्षेत्र में रहवासी इलाके में हुई। इसमें 17 यात्रियों की मौत हो गई।
उत्तरी किवू के राज्यपाल नझांझू कासिविटा कार्ली के कार्यालय ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया कि हमें बेहद दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि गोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला प्लेन क्रैश हो गया है। उड़ान के वक्तइसमें 17 यात्री सवार थे।
प्लेन क्रैश की घटनाएं बेहद आम
रिपोर्ट के मुताबिक,सभी यात्रियोंकी मौत हो चुकी है।घटनास्थल पर एक रेस्क्यू टीम को भेजा गया है। यह एयरक्राफ्ट निजी कंपनीबिजी बी का था। प्लेन ने बेनी की ओर उड़ान भरी थी, जो गोमा के उत्तर से 350 किमी की दूरी पर स्थित है।केंद्रीय अफ्रीका के देश कांगो में प्लेन क्रैश की घटनाएं बेहद सामान्य हैं। इसका कारण वहां मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का बेहद लचर होना है। कांगो में इस तरह की घटनाएं आम हैं क्योंकि वहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद लचर स्थिति में हैं।
![DBApp](https://visuals.dbnewshub.com/bhaskar/cms-assets/news/images/2019-08/Rashifal_strip3.png)
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33larmF
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327
0 Comments