बेंगलुरु के केक शो में सेंट बेसिल कैथेड्रल चर्च और चंद्रयान -2, ऐसे 23 मॉडल रखे गए

बेंगलुरु. क्रिसमस के मौके पर बेंगलुरु के सेंट जोसेफ इंडियन हाई स्कूल में केक शो जारी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बेकिंग एंड केक आर्ट के शो में मॉस्को का सेंट बेसिल कैथेड्रल और चंद्रयान-2 जैसे मॉडल बनाए गए। कथकली डांसर के केक को भी लोगों ने काफी पसंद किया। यह शो एक जनवरी तक चलेगा। इसकी शुरुआत 13 दिसंबर को हुई थी।


एक विजिटर ने बताया, "वह पहली बार इस शो को देखने आया है। यहां आकर केक के विभिन्न मॉडल्स को देखना बहुत रोचक लगा। यह बच्चों के मनोरंजन के लिए शानदार है। यहां मैने केक के विभिन्न फ्लेवर का स्वाद भी लिया है।"एक अन्य दर्शक ने कहा, कथकली डांसर वाला केक उसे बहुत अच्छा लगा। हर साल केक शो की थीम बदलती है। हर बार यह देखने लायक होता है।




आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इस केक शो की थीम हर साल बदलती है।


from Dainik Bhaskar /interesting/news/st-basil-cathedral-of-moscow-and-chandrayaan-2-built-in-cake-show-there-are-23-such-models-126321288.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments