नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में सीजन शुक्रवार कोसीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिले के पलचन गांव में शुक्रवार को 45 सेंटीमीटरहिमपात हुआ। राज्यके कुफरी और नारकोंडा में नेशनल हाईवे 5 बंद हो गया है।उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भी आज भारी बर्फबारी हुई। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। नई दिल्ली में खराब मौसम के कारण गुरुवार को आईजीआई एयरपोर्ट से 26 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। वहीं,कश्मीर-लद्दाख हाईवे भी बर्फबारी के कारण बंद हो गया।इसके चलते पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत सभी मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है
दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु में गुरुवार शाम भारी बारिश हुई।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शीतलहर के कारण इन राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार को लुधियाना सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 5.8° दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली का तापमान 17° दर्ज किया गया, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 4 बजे शाम तक429 रहा।
गंगोत्री-यमुनोत्री में 6 इंच बर्फ
गंगोत्री और यमुनोत्री में 24 घंटे में 6 इंच बर्फबारी दर्ज की गई। कश्मीर के रियासी जिले के त्रिकुटा हिल्स में भी गुरुवार देर रात भारी बर्फबारी हुई। एक अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में सुबह से ही मौसम खराब था और मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई। यहां नवंबर के पहले हफ्ते में भी बर्फबारी हुई थी। इस बीच 10 हजार-12 हजार तीर्थयात्री रोजाना कटरा से ट्रैक के लिए भवन पहुंच रहे हैं।
बर्फबारी-कोहरे से उड़ानें रद्द
बर्फबारी और घने कोहरे के चलते श्रीनगर से छठे दिन भी सभी उड़ानें रद्द रहीं। कश्मीर-लद्दाख हाईवे भी बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 36 घंटों के लिए मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी की है। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6° सेल्सियस, श्रीनगर में शून्य से 7° और जम्मू में 10.6° सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, खराब मौसम के कारण आईजीआई एयरपोर्ट से 26 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/india-witnessed-heavy-rainfall-snowfall-in-several-states-126280832.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments