अमेरिका-चीन के बीच पहले चरण की ट्रेड डील हुई, 160 अरब डॉलर के चाइनीज इंपोर्ट पर टैरिफ का फैसला टलेगा

वॉशिंगटन. अमेरिका और चीन के बीच पहले चरण की ट्रेड डील पर गुरुवार को सहमति बन गई। इससे दोनों देशों के बीच पिछले 17 महीने से चल रहा ट्रेड वॉर फिलहाल थम जाएगा। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प डील साइन कर चुके हैं, आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। डील की शर्तों के मुताबिक 160 अरब डॉलर के चाइनीज इंपोर्ट पर 15 दिसंबर से प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ (आयात शुल्क) टल जाएगा। जिन उत्पादों पर टैरिफ लगना था उनमें कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और खिलौने भी शामिल थे। चीन सेआने वाले सामान पर पहले से लग रहे कुछ टैरिफ में 50% कटौती भी की जाएगी। डील के तहत चीन अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैरिफ घटाकर खरीद बढ़ाने को राजी हुआ है।

ट्रम्प ने 2 महीने पहले ही डील के संकेत दिए थे

अमेरिका और चीन के बीच अक्टूबर से वार्ता चल रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तभी संकेत दिए थे कि इस साल के आखिर तक पहले चरण की डील हो सकती है। हालांकि, पिछले दिनों ट्रम्प के बयान से डील को लेकर आशंका की स्थिति बन गई थी। ट्रम्प ने कहा था कि वे डील के लिए 2020 के चुनावों तक इंतजार कर सकते हैं।

अमेरिका-चीन के बीच डील की रिपोर्ट से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी आई। अमेरिकी शेयर बाजार का इंडेक्स डाओ जोंस गुरुवार को 0.79% और नैस्डेक 0.77% बढ़त के साथ बंद हुआ। भारत समेत दूसरे एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (बाएं) और चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LPpyyq
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments