निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट से जुड़ी याचिका पर अगली सुनवाई 18 दिसंबर को, मां ने कहा- हम एक सप्ताह और इंतजार कर सकते हैं

दिल्ली: निर्भया कांड मामले में शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट मेंअतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने सुनवाई की। जस्टिस अरोड़ा नेनिर्भया के माता-पिता द्वारा दायर की गई निर्भया के दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट की मांग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के लिए 18 दिसंबर का समय तय किया गया। इस पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा- जब हम सात साल लड़ाई लड़ सकते हैं तो हम एक सप्ताह और इंतजार कर सकते हैं।

इससे पहले तिहाड़ जेल प्रशासन के नोटिस पर विनय ने 7 नवंबर को दया याचिका लगाई थी। दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय ने इसे खारिज करने की सिफारिश की थी। इसके बाद विनय ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा कि याचिका उसने दायर नहीं की। तीन अन्य दोषियों मुकेश, पवन और अक्षय ने दया नहीं मांगी।अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार अर्जी लगा दी, जिस पर 17 दिसंबर को सुनवाई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
निर्भया की मां ने कहा- 18 दिसंबर को दोषियों का डेथ वारंट आएगा।


from Dainik Bhaskar /national/news/nirbhaya-case-update-judge-satish-kumar-arora-adjourned-the-hearing-on-plea-of-issuance-of-death-warrant-of-all-convicts-till-18th-december-126281101.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments