नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘रैप कैपिटल’ वाले बयान को लेकर लोकसभा में शुक्रवार को भाजपा ने हंगामा किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा स्पीकर से उन्हें सजा देने की मांग की। साथ ही कहा कि गांधी परिवार के शख्स का बयान बेहद शर्मनाक है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के तीन दिन के दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में भारत को दुनिया का ‘रैप कैपिटल’ बताया था। उन्होंने कहा था कि लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं।लोकसभा सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जा सकती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/parliament-winter-session-live-news-updates-pm-narendra-modi-smriti-irani-rahul-gandhi-protests-against-cab-in-northeast-126281206.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments