शाह जमाल (इस्लामाबाद).खस्ताहाल अर्थव्यवस्था से जूझ रही पाकिस्तान सरकार के पास अब राेजमर्रा का खर्च चलाने और कर्मचारियाें काे वेतन देने लायक पैसे भी नहीं बचे हैं। ये जरूरतें पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कराची का जिन्ना इंटरनेशनल एयरपाेर्ट गिरवी रखने का फैसला लिया है। इसके बदले सरकार तीन बैंकाें से 452 करोड़ डाॅलर का कर्ज लेगी।पाकिस्तानी मुद्रा में यह रकम 70 हजार करोड़ रुपएहै।
जिन्ना एयरपाेर्ट पाकिस्तान का सबसे बड़ा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एयरपाेर्ट है। देश के सबसे व्यस्त इस एयरपाेर्ट पर 2017-18 में करीब 67 लाख यात्रियाें का आवागमन हुआथा। एयरपाेर्ट की 1150 हेक्टेयर जमीन मीजान बैंक, बैंक ऑफ अलफलाह और दुबई इस्लामिक बैंक के पास गिरवी रखी जाएगी। पाकिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
पिछली सरकारें भी इमारतों को गिरवी रख ले चुकीं कर्ज
प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार फिरदाैस आशिक अवान ने कहा, ‘‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है। संबंधित अधिकारियाें से बात करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।’’ हालांकि, सूत्राें ने बताया कि जिस कैबिनेट मीटिंग में इमरान ने एयरपाेर्ट गिरवी रखने पर चर्चा की, उसमें फिरदाैस भी माैजूद थे। यह पहला माैका नहीं है, जब पाकिस्तान सरकार संपत्ति गिरवी रखकर कर्ज ले रही है। नवाज शरीफ और परवेज मुशर्रफ के दौर में भी वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ और अन्य बाहरी संस्थाओंसे कर्ज के लिए सरकार ने सड़कें और पीटीवी और रेडियाे पाकिस्तान की इमारतें गिरवी रखी थीं।
एयरपोर्ट गिरवी रखने का फैसला इमरान की नाकामी: मलिक
पूर्व गृह मंत्री और संसद के उच्च सदन के सदस्य रहमान मलिक कहते हैं कि एयरपाेर्ट गिरवी रखने का फैसला इमरान की नाकामी दिखाता है। नेता के पास विजन नहीं हाेने पर ऐसा ही हाेता है। महंगाई कम करना और अर्थव्यवस्था काे पटरी पर लाना इमरान की सबसे बड़ी चुनाैती है। इस्लामाबाद के रावल कस्बे के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक माेहम्मद आसिफ कहते हैं, ‘‘चीनी से लेकर आटा और बिजली से लेकर गैस, हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले देश में सब्जियाें के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इमरान सरकार ने हमें निराश किया।’’
डेढ़ साल में बढ़ा 1,149 करोड़ डाॅलर कर्ज
- डेढ़ साल में पाक पर 1,149 करोड़ डाॅलर विदेशी कर्ज बढ़ा है। मई, 2018 में यह 9,540 करोड़ डाॅलर था। अब 11 हजार करोड़ डाॅलर पहुंच गया है।
- आईएमएफ की रिपाेर्ट के अनुसार चार साल में पाक पर विदेशी कर्ज 13 हजार करोड़ डाॅलर हाे जाएगा। यानी इमरान के सत्ता में रहते 36.3% कर्ज बढ़ेगा।
- पाकिस्तान आर्थिक सर्वे में सभी इंडिकेटर्स में गिरावट है। 50% गिरावट के बाद जीडीपी 6.2% से 3.3% पर आ गई। सुधार के संकेत नहीं दिख रहे।
- डाॅलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए की कीमत में इस साल 20% गिरी है। नवंबर में खाद्य महंगाई दर 16.53% रही। अक्टूबर में यह 13.10% थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35yNb6c
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments