दो दिन में दो बार हिमस्खलन: 38 की मौत, 53 जख्मी

अंकारा. पूर्वी तुर्की में 2 दिन में हुए 2 हिमस्खलन में 38 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 घायल हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि अभी भी बर्फ के नीचे लोग दबे हो सकते हैं। 4 फरवरी को हिमस्खलन में एक मिनी बस दब गई थी। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, 8 लोग बचा लिए गए। 5 फरवरी को इन लोगों को बचाने का अभियान चल ही रहा था तभी दूसरा हिमस्खलन हुआ और रेस्क्यू टीम के सदस्य इसमें दब गए। इस दूसरे हिमस्खलन में 33 लोगों की जान गई।

‘हादसे में फंसे 2 लोगों को खोजने गए थे’

सरकार की आपदा एजेंसी एएफएडी के मुताबिक, बचाव दल मंगलवार की घटना में फंसे 2 लोगों की तलाश करने गया था, तभी दूसरा हिमस्खलन हो हुआ। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की।गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा- ज्यादा ठंड होने के कारण बचावकर्मियों ने रात में बचाव अभियान रोक दिया था। बुधवार सुबह फिर से उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, स्पेशल मिलिट्री प्लेन से 75 सैन्य अधिकारियोंऔर बचावकर्मियों को अंकारा भेजा गया है।

पिछले महीने भूकंप में 41 लोग मारे गए थे

पिछले महीने इलाजिग के पूर्वी प्रांत में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 41 लोग मारे गए थे और 600 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इससे पहले पूर्वोत्तर प्रांत गुमुशाने में 2009 में हिमस्खलन से जिगना की पहाड़ी पर 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पूर्वी तुर्की के वान प्रांत में रेस्क्यू ऑपरेशन करते बचावकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31wTDtf
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments