श्रीनगर.जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें तीन आतंकी मारे गए। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि त्राल के अवंतिपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरा आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में दहशतगर्द ढेर हो गए। इससे पहले 5 फरवरी को भी 2 आतंकी मारे गए, जबकि एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया था।
महीनेभर में 4 बड़े एनकाउंटर, 8 आतंकी मारे गए
31 जनवरी: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रक में छिपे 4-5 आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था। ट्रक को नगरोटा के टोल प्लाजा पर चेकिंग के लिए रोका गया था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकी मारे गए, जबकि एक पुलिस जवान जख्मी हो गया। ट्रक का ड्राइवर पुलवामा हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आदिल डार का चचेरा भाई है और वही आतंकियों का मुख्य हैंडलर था।
25 जनवरी: पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें 2 पाकिस्तानी आतंकी कारि यासिर और बुरहान शेख मारे गए थे।यासिरजैश-ए-मोहम्मद का कश्मीरएरिया कमांडर था।
21 जनवरी: पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए थे। सेना का एक जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ शहीद हो गया था।
20 जनवरी: शोपियां जिले में मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आतंकी मारे गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P5vFAi
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments