डीआरडीओ ने कहा- भारत डिजिटल युद्ध के लिए तैयार, पाकिस्तान ने हमला किया तो उसका सर्वर खत्म हो जाएगा

लखनऊ. डिफेंस एक्सपो में जहां दुनियाभर की रक्षा कंपनियों के हथियार सजे हुए हैं, वहीं भारत की जल, थल और वायु सेना की ताकत के साथ डिजिटल युद्ध की तैयारियों से भी दुनिया वाकिफ हो रही है। किसी देश से युद्ध होने पर भारत उसका सर्वर सिस्टम ध्वस्त कर सकता है। इतना ही नहीं, उसका सर्वर हैक करके सभी सूचनाएं और टेक्नोलॉजी को ट्रांसफरभी कर सकता है। यह तैयारी भारत के अलावा चीन, इजराइल, रूस, अमेरिका जैसे कुछ देशों के पास ही है। पाकिस्तान के पास डिजिटल युद्ध की कोई तैयारी नहीं है। वह सर्वर सिस्टम के लिए पूरी तरह चीन पर निर्भर है।

क्या है डिजिटल युद्ध
डीआरडीओ के वैज्ञानिक जेवेश पुरोहित बताते हैं- डिजिटल युद्ध सिर्फ तकनीक पर आधारित होता है। इस युद्ध में एक देश दूसरे देश पर तकनीक के जरिए हमला करता हैं। वह साइबर अटैक तकनीक हो सकती हैं याकिसी सर्वर या सिस्टम को रोकने का युद्ध हो सकता हैं। दूसरे देश कीसभी इंटरनेट सेवाओं को कई घंटे तक रोका जा सकता है। डीआरडीओ के ही साइंटिस्ट नितिन बताते हैं- डिजिटल युद्ध में पूरी लड़ाई इंटरनेट के जरिए होती है। इस युद्ध मेंदुश्मन देश में इंसान भेजे बिना ही हमला किया जाता है। इसमें सैटेलाइट सर्वर, इंटरनल सर्वर और रिमोट कंट्रोल या ऑटोमेटिक तरीके से इस्तेमाल होने वालेविशेष तरह केहथियार शामिल हैं।

इन देशों में हुए हैं डिजिटल युद्ध
साइबर से जुड़े एक्सपर्ट बताते हैं- अमेरिका में सबसे ज्यादा साइबर अटैक होते हैं।इस वजह से वहां साइबर सिक्योरिटी कंपनियों की संख्या अधिक है। यह संख्या दुनियाभर की कंपनियों की संख्या के मुकाबले 58%हैं। डिजिटल हमले झेलने मेंदूसरे नंबर पर इजराइल है।

डिजिटल डिफेंस में भारत की स्थिति
एक्सपो में मौजूद डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक के मुताबिक- डिजिटल डिफेंस के लिएअलग तरह कीएजेंसी हैं, जिसमे एक हजार से ज्यादा एक्सपर्ट हैं। इनको आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में बांट दिया गया हैं।

पाकिस्तान में डिजिटल डिफेंस की स्थिति
डीआरडीओ के वैज्ञानिकों का दावा है- पाकिस्तान मौजूदा समय में चीन परज्यादा निर्भर है। चीन के बाद टर्की से साइबर मदद लेता है। पाकिस्तान के पास खुद की डिजिटल डिफेंस तकनीक अभी नहीं है। ऐसे में अगर पाकिस्तान कभी भारत से युद्ध के बारे में सोचता भी है तो हम डिजिटल हमलों से ही उसको पस्त करने में सक्षम हैं। इस युद्ध में भारत को जनहानि भी नहीं होगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो में सजी है डीआरडीओ की प्रदर्शनी।
यहां भारत की तैयारियों को लेकर कई मॉडल और डिजिटल प्रोजेक्ट सजे हैं।
डीआरडीओ के अफसर डिजिटल युद्ध के बारे में जानकारी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।


from Dainik Bhaskar /uttar-pradesh/lucknow/news/defense-expo-is-ready-for-digital-war-india-will-not-take-long-to-hack-and-destroy-its-server-system-126696880.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments