रायपुर. छत्तीसगढ़ में रविवार की सुबह जनताकर्फ्यू के साथ हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि एक दिन घर पर रहकर कोरोनावायरस से निपटने मेंसहयोग करें। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर,भिलाई, दुर्ग, जगदलपुर और रायगढ़ समेत सभी जगहों पर इसका असर देखने को मिल रहा है।
शनिवार को देश के केंद्रीय गृह सचिव ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजा था। इस पत्र में गृह सचिव अजय भल्ला ने लिखा है कि प्रधानमंत्री ने 19 मार्च को देश के नाम संबोधन में ’जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया था। जिसमें लोगों से सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक अपने घरों में रहने की अपील की गई है। प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यूके दौरान शाम पांच बजे देशवासियों से अपील की है कि वे डॉक्टरों, चिकित्सा के पेशे में लगे लोगों, साफ-सफाई में लगे लोगों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दें। लोग अपने घरों की बालकनी, घर के दरवाजे पर खड़े होकर पांच मिनट तक ताली बजाकर, घंटीबजाकर, थाली बजाकर अतिआवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के प्रति आभार जताएं।
सीएम समर्थन किया था, कोरोना पर अलग वेबसाइट
19 मार्च को जब पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए जनता कर्फ्यू की बात कही तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा कि प्रधानमंत्री के द्वारा देश को दिया गया संदेश महत्वपूर्ण है। मैं छत्तीसगढ़ प्रदेश की तरफ से केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री को विश्वास दिलाता हूंकि कोविड -19 संक्रमण से लड़ने के लिए उनके द्वारा उठाए और सुझाए गए हर कदम का हम सब समर्थन करेंगे। शनिवार को राज्य सरकर ने प्रदेश के लोगों के लिए अलग वेबसाइट Website- gad.cg.gov.in/cgcorona का लिंक जारी किया। इसमें सरकार के उठाए जा रहे कदम को लोग एक स्थान पर देख सकेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /chhattisgarh/raipur/news/bhilai-janata-curfew-coronavirus-live-chhattisgarh-raipur-bhilai-bilaspur-korba-hospital-bus-railway-train-latest-today-updates-127024149.html
via IFTTT दैनिक भास्कर,,327

0 Comments